सोनभद्र, अक्टूबर 9 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कराई गई जांच में छह अस्पताल अवैध रूप से संचालित मिले हैं, जबकि 10 अस्पतालों का नवीनीकरण नहीं पाया गया है। जांच में इन अस्पतालों में एमबीबीएस डॉक्टर भी नहीं मिले। दो अन्य अस्पतालों में सील ओटी का ताला बिना अनुमति तोड़े जाने का मामला सामने आया है। इन अनियमितताओं पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। जनपद में अवैध अस्पतालों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी चिकित्सकीय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कई अस्पताल बिना मानकों का पालन किए संचालित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल संचालकों को नियमों के अनुरूप संचालन करने और अनियमितताएं दूर करने के निर्देश दिए, लेकिन इसके बावजूद स्थ...