Sonbhadra News: छत्तीसगढ़ जा रहा 150 बोरी धान लदा वाहन धराया
सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 26 क्विंटल धान जब्त किया। वहीं उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा 150 बोरी धान लदा स्वराज माजदा वाहन भी पकड़ लिया गया। दोनों मामलों में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई की। धान खरीदी के दौरान गड़बड़ी रोकने और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में बसंतपुर में घरों में अवैध रूप से भंडारित धान की जांच की गई। यहां 26 क्विंटल धान मिला। संबंधित लोग धान के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.