Sonbhadra News: छठ घाट पर सफाई और प्रकाश व्यवस्था करें दुरुस्त
सोनभद्र, नवम्बर 5 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार के साथ गुरुवार को नगर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने राम सरोवर, पुसौली पोखरा, अकड़हवा पोखरा और मेहुड़ी नहर सहित विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर साफ-सफाई, पहुंच मार्ग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को घाटों की नियमित सफाई कराने तथा छठ पूजा से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, धर्मराज जैन, राजू पासी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दीपावली बाद छठ को लेकर बनेंगे कृत्रिम तालाब यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.