Sonbhadra News: छठ घाट पर डूब रहे बालक को युवकों ने बचाया
सोनभद्र, नवम्बर 15 -- Sonbhadra News: डाला,हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र के कुरदहंवा छठ घाट पर शनिवार की शाम गहरे पानी में डूब रहे एक बालक को युवकों ने बचा लिया। वह अपनी मां के साथ छठ घाट पर गया था। डाला नई बस्ती निवासी नारायण का सात वर्षीय पुत्र शिवम कुमार शनिवार की शाम अपनी मां के साथ कुरदहंवा छठ घाट पहुंचा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बालक को पानी में डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर वहां मौजूद सभासद अवनीश देव पांडेय और विनय ने बिना देर किए कपड़े और मोबाइल समेत पानी में छलांग लगा दी। दोनों ने कड़ी मशक्कत के बाद बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उसे उसकी मां को सौंप दिया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर मां ने दोनों युवकों का आभार जताया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.