Sonbhadra News: चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरू
सोनभद्र, अक्टूबर 1 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। शक्तिनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीते 5 और 9 सितंबर की भोर में खड़िया बाजार में खड़ी ट्रक से बैटरी केवल और सेल्फ चोरी के मामले में पुलिस ने खड़िया बाजार अशोक मार्केट निवासी अरविंद पटेल पुत्र रामदयाल पटेल के खिलाफ चोरी का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। खड़िया बाजार निवासी अजीत कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उक्त दोनों तिथि को भोर में खड़ी ट्रक से बैटरी केबल और सेल्फ चोरी हो गया था जिसकी सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को चोरी करते देखा जा सकता है। बताया कि चोरी की सारी वारदात सीसीटीवी फुटेज मे कैद है। पुलिस ने तहरीर और फुटेज के आधार पर सरगर्मी से तलाश कर रही हैँ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.