सोनभद्र, अगस्त 18 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। शक्तिनगर थानाक्षेत्र से बीते 15 अगस्त की शाम हुई बाइक चोरी मामले मे पुलिस ने बाइक समेत दो लोगों कों गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सत्येन्द्र राय ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली की एमजीआर बस्ती रेलवे लाइन कें पास चोरी की बाइक के साथ दो लोग खड़े है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच आरोपी पीडब्लूडी मोड़ निवासी सूरज गिरी पुत्र राजू गिरी व शिवा कुमार स्वीपर पुत्र अरबिंद कुमार को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया। बाइक चोरी की काली मंदिर बस स्टैंड निवासी अशोक गुप्ता ने 15 अगस्त को सूचना दी थी। आरोपी सूरज गिरी कें खिलाफ थाने मे पूर्व मे चोरी कें तीन मुकदमे दर्ज है। शिवा कुमार पर एक मुक़दमा थाने मे दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...