Sonbhadra News: चोरी का सबमर्सिबल पंप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र, जुलाई 5 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने रविवार को सबमर्सिल पंप चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया पंप बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 26 जून की रात अधिवक्ता रामनरेश मौर्य के खेत स्थित पाही की सीमेंटेड शीट तोड़कर सबमर्सिबल पंप चोरी कर लिया गया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पुसौली पोखरा से लोहबईया मार्ग स्थित रेलवे लाइन के पास घेराबंदी कर बिजरी निवासी ऋषभ विश्वकर्मा और सहिजन कला निवासी आशीष यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सबमर्सिबल पंप बरामद कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना स्वीकार की। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.