Sonbhadra News: चोरी और चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र, अगस्त 2 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। चोपन थाना पुलिस ने शनिवार को चोरी और चेन स्नैचिंग के के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से सोने की चेन बिक्री से प्राप्त 42170 रुपये नकद और एक बाइक भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी खुर्शीद आलम उर्फ कोर्शीद आलम पुत्र समसुद्दीन निवासी सेवा सदन बाड़ी डाला थाना चोपन, हाल पता ग्राम वर्दिया थाना चोपन को शनिवार को रॉबर्ट्सगंज कचहरी गेट के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.