Sonbhadra News: चोपन सीएचसी में वर्षों से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड सेवा
सोनभद्र, जुलाई 31 -- Sonbhadra News: चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के सरकारी दावों के बीच चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है। अस्पताल परिसर में लाखों रुपये की लागत से स्थापित आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन वर्षों धूल फांक रही है। इसका लाभ क्षेत्र के मरीजों को नहीं मिल रहा है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। अस्पताल में मशीन तो उपलब्ध है, लेकिन अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट और विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती न होने से आज तक मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल सका। नतीजतन क्षेत्र के हजारों मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई थी, तब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.