Sonbhadra News: चोपन-कोटा खरौंधी मार्ग का 43 करोड़ से होगा कायाकल्प
सोनभद्र, अगस्त 19 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले के प्रमुख मार्गों में शामिल चोपन-कोटा-कोन-खरौंधी मार्ग के सुदृढ़ीकरण की उम्मीद जगी है। कई वर्षों से जर्जर सड़क से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-दो (सीडी टू) की ओर से मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए करीब 43 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद औद्योगिक विकास मद से सड़क का काम कराया जाएगा। चोपन से कोटा, कोन होते हुए खरौंधी तक जाने वाला यह मार्ग जिले के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। यह मार्ग न केवल आसपास के गांवों को आपस में जोड़ता है, बल्कि खनन और औद्योगिक गतिविधियों के लिए भी महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। क्षेत्र में बालू खनन कार्य के कारण इस सड़क पर दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। भारी वाहनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.