Sonbhadra News: चैनपुर में सर्पदंश से किसान की मौत
सोनभद्र, जुलाई 27 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में सोमवार को सर्पदंश से एक किसान की मौत हो गई। परिजन उन्हें पहले झाड़-फूंक के लिए ले गए, जिससे उपचार में देरी हो गई। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चैनपुर गांव निवासी 56 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र सोबरन रविवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। रात करीब एक बजे किसी विषैले सर्प ने उन्हें डंस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पहले चौना गांव में झाड़-फूंक के लिए ले गए, जहां करीब आधे घंटे तक उपचार कराया गया। हालत में सुधार न होने पर रात करीब 3:15 बजे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लाया गया। सीएचसी म्योरपुर में तैनात चिकित्सक डॉ. धर्मराज म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.