Sonbhadra News: चेचिस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
सोनभद्र, सितम्बर 25 -- Sonbhadra News: विंढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोलिडूबा गांव में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे नेशनल हाईवे-39 पर मेदनीखाड़ लैम्पस के सामने चेचिस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चेचिस चालक वाहन लेकर भाग निकला, जिसे ग्रामीणों की मदद से रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 पर पकड़ लिया गया।कोलिनडूबा निवासी बंधु राम ने बताया कि दोनों वाहन विंढमगंज की ओर से दुद्धी जा रहे थे। वह सड़क किनारे मवेशियों को चारा दे रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे तो बाइक सवार सड़क पर पड़ा था। इसी बीच चेचिस चालक वाहन लेकर वहां से निकल गया। ग्रामीणों और प्रशासन की सक्रियता से रेलवे गेट नंबर 50 पर चेचिस को रोककर चालक समेत कब्जे में ले लिया गया। मृतक की पहचान उसकी जेब से मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.