सोनभद्र, सितम्बर 8 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिंदुस्तान संवाद। न्यायालय के निर्देश पर घोरावल कोतवाली पुलिस मंगलवार को चोपन थाना क्षेत्र के कुरुहुल गांव पहुंचकर चेक बाउंस मामले में आरोपी संत कुमार तिवारी के घर गिरफ्तारी संबंधी कार्रवाई की। आरोपी के घर पर ताला बंद मिला। पुलिस ने दो गवाहों की मौजूदगी में मकान के मुख्य दरवाजे पर न्यायालय के आदेश से संबंधित नोटिस चस्पा किया और मुनादी कराकर उद्घोषणा भी कराई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर आरोपी संत कुमार तिवारी पुत्र रामगोविंद तिवारी निवासी कुरुहुल, थाना चोपन के खिलाफ धारा 82 व 83 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई के लिए आदेश प्राप्त हुआ था। यह भी पढ़ें- Gridih News: फरार आरोपियों के घर चिपकाए इश्तेहार आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची, लेकिन...