सोनभद्र, जुलाई 14 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में पिछले कई दिनों से निकल रही चिलचिलाती धूप से उमस बढ़ गई है। उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल है। उमस भरी गर्मी से लोगों को न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात में। वहीं मौसम में आए अचानक परिवर्तन का असर अब लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। मौसमी बीमारियों से पीड़ितों की अस्पतालों में भीड़ बढ़ने लगी है।सोनांचल में पिछले कई दिनों से निकल रही चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के बाद निकल रही तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को पूरे दिन पसीने से तर बतर देखा जा रहा है। वहीं दिन में लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उमस भरी गर्मी के कारण दिन में लोगों का हाल बेहाल हो जा रहा है। वहीं लगातार निकल रही धूप से तापमान में भी वृद्धि...