सोनभद्र, अक्टूबर 8 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना की चिमनी में ऊचांई पर कार्यरत एक मजदूर की मौत से हड़कम्प मच गया। एनटीपीसी प्रबन्धन के मुताबिक एल एण्ड टी कम्पनी में कार्यरत संजीव यादव चिमनी पर गुरुवार को कार्य कर रहा था कि अचानक उसकी तबियत खराब हुई। खून की उल्टी होने पर उसे तत्काल ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रबन्धन ने इस दौरान किसी भी दुर्घटना से साफ इंकार करते हुए मौत की वजह खराब स्वास्थ्य सम्भवत: किसी बीमारी को बताया है। इस दौरान मौत की खबर लगते ही श्रमिकों में आक्रोश फैल गया। उन्होने एलएण्डटी प्रबन्धन पर आरोप लगाया कि गम्भीर खराब हालत में उसे लगभग 80 मीटर ऊंचाई पर कार्य को भेजा गया। समुचित मुआवजा परिजनों को देने की मांग कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...