सोनभद्र, अक्टूबर 3 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को अनपरा कालोनी स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता एवं देशभक्ति की भावना को चित्रों एवं शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।प्रधानाचार्य फादर जोसफ सगायनाथन ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की भावना प्रबल होती हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता के साथ ही देशप्रेम का विकास करना था, जो सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों में शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...