सोनभद्र, नवम्बर 5 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। मांग में कमी के कारण बीते पखवाड़े से रिजर्व शटडाउन पर बंद की गयी उत्पादन निगम और निजी क्षेत्र की 2790 मेगावाट क्षमता की सभी 17 इकाइयां चालू करा दी गयी है।दीपावली-धनतेरस पर कटौती मुक्त निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के मद्देनजर यह इकाइयां बुधवार से चालू हो गयी है। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक उत्पादन निगम पनकी बिजलीघर की 660 मेगावाट की पहली इकाई,जवाहरपुर की इतनी ही क्षमता की पहली इकाई,पारीछा बिजलीघर की 910 मेगावाट क्षमता की सभी चार इकाइयां,हरदुआगंज बिजलीघर की 110 मेगावाट की सातवीं इकाई और निजी क्षेत्र के बीईपीएल की सभी दस इकाइयां 450 मेगावाट क्षमता की चालू की गयी है। कोयल किल्लत के कारण कम लोड पर चलायी जा रही अनपरा व अनपरा सी बिजलीघरों ने भी उ्पादन में थोड़ी वृद्धि की है जिससे अधिक बिजली प्रदे...