Sonbhadra News: चार लोगों ने युवक को पकड़कर पीटा
सोनभद्र, जुलाई 31 -- Sonbhadra News: बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोडहर में गुरुवार को चार लोगों ने एक युवक को रास्ते से पकड़कर पीट दिया। इस मामले में युवक की तहरीर पर पुलिस चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ध्रुव कुमार पुत्र शैलेश कुमार निवासी डोडहर ने तहरीर के माध्यम से आरोप लगाया कि सनी सोनकर, राजू, सुपर उर्फ सनी, नीतीश दुबे सभी ने हमें लाठी डंडे व लात घुसो से मारा पीटा। कहा कि विद्यालय पर दोबारा दिख जाओगे तो जान से मार देंगे। हम डोडहर व गांधी धाम के सड़क मार्ग से जा रहें थे। इसी बीच चारों लोग घेर कर लाठी डंडों, लात घुसो से मारने पीटने लगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीडित की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.