सोनभद्र, नवम्बर 14 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोन ब्लॉक के ग्राम पंचायत करहिया-वासीन मार्ग के बीच कोईलार नाले पर बन रही पुलिया दो वर्षों से अधूरी पड़ी है। निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालात यह हैं कि लोगों को तीन से चार फीट पानी भरे नाले से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को झेलनी पड़ रही है, जिन्हें रोजाना इसी जोखिम भरे रास्ते से स्कूल आना-जाना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिया का निर्माण शुरू होने से लोगों में आवागमन की समस्या दूर होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका। नाले में पानी का बहाव और गहराई बच्चों के लिए खतरा बनी हुई है। जरा सी चूक होने पर छात्र-छात्राओं के बहने या च...