सोनभद्र, नवम्बर 15 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। चोपन थाना क्षेत्र के चुर्क-गुरमा नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ स्थित आदिवासी बस्ती से चार दिन पहले लापता हुए तीन वर्षीय मासूम का शव रविवार सुबह बंद खदान में मिलने से सनसनी फैल गई। सिर और गर्दन पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पड़ोस के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गुरमा निवासी राम सिंह का तीन वर्षीय पुत्र विशाल सिंह बुधवार की रात घर में सोया था। उस समय उसकी मां मंजू देवी घर पर नहीं थी। मां ने बताया कि बुधवार की रात से ही विशाल लापता हो गया था। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: चाईबासा में 11 वर्षीय बच्ची का शव जंगल से बरामद, बड़ा पिता गिरफ्तार वह घर नहीं थी, गुरुवार भोर करीब चार बजे घर पहुंची तो बच्चे के गायब होने की जानकारी हुई। काफी तल...