सोनभद्र, अगस्त 14 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस ने बीते गुरुवार को अपने चचेरे भाई पर कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला करने वाले 40 वर्षीय आरोपी रधुनाथ पुत्र महादेव ग्राम कुलडोमरी टोला लोझरा को बीएनएस की विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का किसी बात को लेकर चचेरे भाई मानसिंह पुत्र महादेव से विवाद हुआ जिसमें गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गयी। इस दौरान अक्रोश में आरोपी रधुनाथ ने चचेरे भाई रधुनाथ पर पास रखी कुल्हाड़ी उठा कर जानलेवा प्रहार किया जिससे उसके पीठ व गर्दन पर गम्भीर चोट आयी। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। बेहद गम्भीर हालात में मानसिंह को अस्पताल पहुंचाया गया जहां गम्भीर हालत देख उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...