Sonbhadra News: घोरावल में मुकुट पूजन के साथ रामलीला का मंचन शुरु
सोनभद्र, सितम्बर 26 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय नगर के बीच बाजार में वर्ष 1875 से संचालित रामलीला कमेटी की ओर से अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार की रात विधि-विधान से मुकुट पूजन किया गया। नवरात्रि से पूर्व प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार आयोजित इस पूजन के साथ रामलीला मंचन शुरु हो गया। मुख्य पुजारी श्याम नारायण त्रिपाठी ने विधि-विधान से मुकुट पूजन कराया। पूजन के उपरांत उपस्थित नगरवासियों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शनि शंकर उमर, प्रबंधक कोमल कुमार उमर, उपप्रबंधक सुजीत कुमार, संरक्षक बृजेश कुमार एवं बलराम उमर, कोषाध्यक्ष किशन कन्हैया समेत कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा फूलचंद, प्रयाग दास, प्रशांत उमर, राहुल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.