सोनभद्र, नवम्बर 7 -- Sonbhadra News: दुद्धी। स्थानीय थाना क्षेत्र के नौडिहा गांव में बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 69 वर्षीय वृद्ध विक्रम की वाराणसी में उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। बुधवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे विक्रम अपने घर से बेटी के यहां जा रहे थे। इसी दौरान लीलासी-नौडिहा मार्ग पर बिचला नदी की पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध के दोनों पैर टूट गए, जबकि बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...