Sonbhadra News: घर में सो रहे किशोर की सर्पदंश से मौत
सोनभद्र, जुलाई 22 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के बैजनाथ गांव में बुधवार की सुबह सर्पदंश से एक किशोर की मौत हो गई। वह अपने घर में सो रहा था, इसी दौरान सर्प ने उसे डस लिया। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के बैजनाथ गांव निवासी 16 वर्षीय विकेश चेरो पुत्र बसंत चेरो मंगलवार की रात अपने घर में सो रहा था। बुधवार की सुबह लगभग चार बजे सोते समय सर्प ने उसे डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चतरा पहुंचे। चतरा अस्पताल में डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत लाया घोषित कर दिया। अस्पताल के मेमो के जरिए घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- Bareily News: किशोरी की सर्प दंश से मौत सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.