Sonbhadra News: घर में फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अधवार गांव का मामला, पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्र, जुलाई 30 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अधवार गांव में गुरुवार सुबह एक वृद्ध का शव घर के अंदर पंखे के हुक से गमछे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।अधवार गांव निवासी 65 वर्षीय गोपाल चौहान पुत्र स्वर्गीय रामपति चौहान का शव उनके घर में पंखे के सहारे गमछे से लटकता हुआ मिला। बताया गया कि उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनका कोई पुत्र नहीं था। ग्रामीणों के अनुसार गोपाल चौहान की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार को गोपाल चौहान और उनकी पत्नी के बीच मायके जाने को लेकर कहासुनी हुई थी। गोपाल पत्नी को रोकने का प्रयास कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.