Sonbhadra News: घर-घर पूजे गए नाग देवता, चढ़ा दूध और लावा
सोनभद्र, अगस्त 17 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में हर्षोल्लास के साथ सोमवार को नागपंचमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान हर घर में नाग देवता की पूजा की गई। इस दौरान मंदिर, पीपल के पेड़ आदि जगहों पर लोगों ने दूध, लावा चढ़ाकर नाग देवता की पूजा की। शिव मंदिरों पर सुबह से ही दर्शन-पूजन करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। जगह-जगह दंगल, कबड्डी में लोगों ने जोर आजमाइश की। नाग पंचमी पर शिवालयों में नागपंचमी धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालु सुबह से ही शिव मंदिरों व घरों में पूजा करते नजर आए। ग्रामीण महिलाओं ने कच्चे घरों की दीवारों पर गोबर से नागदेव की आकृति उकेरकर अपने परिवार की रक्षा का आशीर्वाद मांगा। नगर के वीरेश्वर महादेव मंदिर, सोमनाथा मंदिर, बरैला महादेव मंदिर, चुर्क स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिव मंदिरों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.