Sonbhadra News: घर के अंदर बडे़र से फांसी लगाकर युवक ने दी जान
सोनभद्र, अक्टूबर 30 -- Sonbhadra News: बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहा के टोला चेतवा में शुक्रवार को एक युवक ने बडे़र में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उसकी पत्नी पांच दिन से मायके गई थी और बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा गांव के टोला चेतवा निवासी 39 वर्षीय पन्नालाल पुत्र रजलाल की पत्नी पिछले पांच दिनों से मायके गई हुई थी। शुक्रवार की सुबह युवक ने अपने पांचों बच्चों को घर से बाहर भेज दिया। इसके कुछ देर बाद घर के अंदर बड़ेर में साड़ी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि कुछ देर बाद बेटी मनीषा घर पहुंची और दरवाजा खुलवाने लगी। अंदर से दरवाजा बंद होने पर वह पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.