सोनभद्र, सितम्बर 8 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाले ग्रामीण बंदरों के आतंक से बेघर तो पहले ही हो चुके थे। अब फसलों पर भी इनका कहर बरपने लगा है। स्थिति यह है कि खून पसीने की कमाई अपनी आंखो के के सामने नष्ट होती देख खून के आशू रोने को किसान विवश है। वन विभाग इन बंदरो से सीधा पल्ला झाड़ रहा है।

ग्रामीणों की परेशानियाँ विकास खंड क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों मे अधिकांश घर मिट्टी के दीवार तथा खपड़ैल छत वाले है। कच्चे मकान मौसम के हिसाब से काफी सुविधाजनक माने जाते है। गर्मी व जाड़े में काफी आरामदेह होते है। बंदरों के आतंक से मिट्टी के इन घरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। बंदरों के उछल कूद तथा उनके भारी भरकम वजन के कारण खपड़े टूट जाने से घर चलनी बन चू रहे है। लोग प्ला...