Sonbhadra News: घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के प्रति किया जागरूक
सोनभद्र, अगस्त 26 -- Sonbhadra News: बीजपुर। स्थानीय थाना पुलिस के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कस्बा बीजपुर में पुलिस टीम ने लोगों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। पुलिस ने साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल सहायता के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल के बारे में जानकारी दी। साथ ही साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने और सावधानी बरतने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा एवं यौन उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक शिकायत करने के लिए प्रेरित कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.