Sonbhadra News: घरेलू विवाद में जीजा-साले में मारपीट
सोनभद्र, जुलाई 11 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र के मालवीय नगर में वार्ड क्रमांक-14 औड़ीमोड में घरेलू विवाद में जीजा-साले में मारपीट हो गयी। जीजा अरूण प्रकाश चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने साले विद्य्रुत दास और बेनू पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में अरुण प्रकाश चौधरी ने अवगत कराया है कि गत कुछ वर्षों से मेरे मकान में मेरे रिश्ते में साले विद्युत दास एवं बेनू दास रहते है। अब इन लोगों द्वारा मेरे मकान पर अवैध तरीके से कब्जा कर आए दिन मारपीट झगड़ा कर रहे है। 10 जुलाई की सुबह गैस सिलेंडर को लेकर विवाद में दोनों ने गला दबाकर चेहरे पर हमला किया गया। शोर मचाने पर मेरा पुत्र बरुन चौधरी मौके पर आकर उनसे बचाने लगा तो उसकी भी पिटाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.