सोनभद्र, अक्टूबर 28 -- Sonbhadra News: दुद्धी। स्थानीय नगर में पीडब्ल्यूडी से मुख्य सड़क से लेकर डिग्री कॉलेज होते हुए डीसीएफ कॉलोनी होते हुए बनाई जा रही सड़क के निर्माण कार्य को स्थानीय लोगों ने रोक दिया है। यह सड़क बीते कई वर्षों से खराब पड़ी थी, जिसका मरम्मत कार्य हाल ही में शुरू किया गया था। नगरवासी रितेश, चेतन श्रीवास्तव, गुलाब, प्रेम आदि ने सड़क के घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की है। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने बताया कि मरम्मत करने के लिए जितनी धनराशि विभाग को दी गई है। उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा। यह सड़क नवीनीकरण नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...