सोनभद्र, नवम्बर 15 -- Sonbhadra News: दुद्धी,हिन्दुस्तान संवाद। छठ पूजा के अवसर पर रविवार को टेढ़ा गांव के युवाओं और ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और श्रमदान से टेढ़ा-निमियाडीह मार्ग की मरम्मत कर मिसाल पेश की। गांव के पूर्व बीडीसी श्याम किशोर यादव, अवधेश यादव और ओमप्रकाश यादव की अपील पर दर्जनों ग्रामीण श्रमदान के लिए आगे आए। सभी ने मिलकर कुछ ही घंटों में मोरम डालकर वर्षों से जर्जर सड़क को आवागमन के योग्य बना दिया। सामूहिक प्रयास से यूनिस के घर से लेकर रामखेलावन गुप्ता की दुकान तक सड़क के गड्ढों को भरकर रास्ते को दुरुस्त किया गया। इस दौरान माहेश्वर पीसी, कोटेदार कृष्ण कुमार, त्रिवेणी यादव, अनुराग, सीएम प्रसाद, विनय और पंकज सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क गांव की लाइफ लाइन है। इससे गांव की आधी से अधिक आबादी का आवागमन होता है। ग्रामीणों के...