Sonbhadra News: ग्रामीणों ने रोका बोल्डर लदा ट्रैक्टर, छुड़ा ले गए खननकर्ता
सोनभद्र, अक्टूबर 1 -- Sonbhadra News: बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने अवैध बोल्डर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को रोका। हालांकि खननकर्ताओं ने ग्रामीणों को डरा-धमकाकर ट्रैक्टर जबरदस्ती छुड़ा लिया और फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। बभनी के तेंदुअल के पास गुरुवार शाम चार बजे तेंदुअल नदी से अवैध बोल्डर भरकर आ रहे ट्रेक्टर को ग्रामीणों ने पकड लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-रात ट्रैक्टरों से अवैध बोल्डर और बालू का खनन कर ढुलाई की जा रही है। विभाग को सूचना देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। शिवपूजन, अवधेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, बबल और मोहरलाल सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत जब वन क्षेत्राधिकारी बभनी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि टीम भेजी गई है, जांच कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.