Sonbhadra News: ग्रामीणों ने जर्जर पुलिया की मरम्मत कराने की उठायी मांग
सोनभद्र, जुलाई 19 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। राबर्ट्सगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत मानपुर गांव को जाने के लिए शाहगंज राजवाहा नहर पर बनी पुलिया पूरी तरह से जर्जर हो गई है। हालात यह है कि पुलिया का कुछ भाग टूट जाने के कारण नहर में पानी छोड़े जाने व बरसात का पानी पुलिया के उपर तक भर जा रहा है। इसके चलते लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। इसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र पुलिया मरम्मत कराये जाने की मांग की है।स्थानीय ग्रामीण रामसनेही, ब्रजभूषण मौर्य, सुरेंद्र मौर्य और जमुना सिंह ने बताया कि बरसात और नहर में पानी अधिक रहने के कारण पूरी पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.