Sonbhadra News: ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण के निर्देश
सोनभद्र, सितम्बर 12 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। खासकर जमीन संबंधी विवादों में मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में जांच कर समस्या का समाधान करने को कहा। समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कुल सात प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में न हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.