Sonbhadra News: गौ संरक्षण केंद्र में पशुओं की दुर्दशा पर जताई नाराजगी
सोनभद्र, सितम्बर 26 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिंदुस्तान संवाद। वृहद गौ संरक्षण केंद्र केवली का शनिवार को पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशुओं के रखरखाव की व्यवस्था लचर मिलने, चिकित्सा एवं चारा-पानी की व्यवस्था असंतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान कुछ पशुओं के शव पड़े मिले, जबकि कुछ बीमार पशु भी गिरे हुए दिखाई दिए। पूर्व विधायक ने बताया कि कई पशु कीचड़ और गंदगी के बीच पड़े थे। पशुओं की हालत अत्यंत दयनीय थी तथा उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि पशुओं के चारे के स्थान पर भी पर्याप्त चारा उपलब्ध नहीं दिखाई दिया। पूर्व विधायक के अनुसार निरीक्षण के दौरान गौ संरक्षण केंद्र में प्रवेश को लेकर उन्हें पहले रोका गया। परिचय देने के बाद उन्हें अंदर जाने दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.