Sonbhadra News: गोवंश संरक्षण के लिए प्रशासन से समन्वय पर जोर
सोनभद्र, सितम्बर 28 -- Sonbhadra News: ओबरा,हिन्दुस्तान संवाद। गोवंश रक्षा सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष अमित बंसल के नेतृत्व में सोमवार को समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ओबरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी और तहसीलदार नरेंद्र राम से मुलाकात की। इस दौरान समिति की ओर से दोनों अधिकारियों को कामधेनु माता की प्रतिमा वाला स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन गोवंशों की सुरक्षा, सेवा और संरक्षण के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण के प्रयासों को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। प्रशासन के सहयोग से गोवंशों की देखभाल एवं संरक्षण के कार्य को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। इस अवसर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.