Sonbhadra News: गोपाल सिंह अध्यक्ष, रुपेश सचिव निर्वाचित
सोनभद्र, अगस्त 10 -- Sonbhadra News: रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। लॉयन्स क्लब ऑफ रेणुकूट का वार्षिक इंस्टालेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय मल्टी फैसिलिटी हॉल, एडीएम कॉलोनी हिंडाल्को में उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष एवं सिगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल रहे। मुख्य अतिथ श्री गोयल ने बताया कि यह विश्व की सबसे बड़ी सेवा संस्था है। पूर्व मंडलाध्यक्ष जेएन श्रीवास्तव ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही पूर्व मंडल अध्यक्ष माकुंद लाल टंडन ने 5 नए सदस्यों को भी लायंस क्लब की सदस्यता की शपथ दिलाई। इस दौरान लायन गोपाल सिंह को अध्यक्ष, लायन रूपेश सिंह को सचिव एवं लायन नवीन जोशी को कोषाध्यक्ष के पद की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: लायंस क्लब ऑफ छपरा की न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.