सोनभद्र, सितम्बर 11 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। गोवंश संरक्षण एवं गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने दिया है। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में बैठक कर उन्होंने गोवंश संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। सीडीओ ने निर्देशित किया कि गोवंश संरक्षण एवं फण्ड डिमांड से संबंधित कार्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण एवं अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सहभागिता हेतु प्राप्त आवेदनों एवं फण्ड डिमांड की भी नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किए जा रहे कार्यों का समुचित अभिलेखीकरण एवं सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं की पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता बनी रहे। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार मिश्रा ...