Sonbhadra News: गैस सिलेंडर में आग लगने से गृहस्थी हुई राख, बचा परिवार
सोनभद्र, अक्टूबर 26 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। विंढमगंज थाना क्षेत्र के बोम गांव की अगरिया बस्ती में रविवार की रात गैस सिलेंडर में आग लगने से एक परिवार की गृहस्थी जलकर राख हो गई। घर के मुखिया की सूझबूझ से परिवार के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। बोम गांव के वार्ड नंबर 10 निवासी अमरजीत चेरो की पत्नी लालती देवी रविवार की रात करीब सवा नौ बजे गैस चूल्हे पर चावल पका रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। घटना के समय अमरजीत अपनी पत्नी और नातियों के साथ घर में मौजूद थे। आग की लपटें उठती देख अमरजीत ने तत्परता दिखाते हुए परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.