सोनभद्र, जुलाई 18 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में संचालित गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षक महासभा एवं प्रबंधक महासभा ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को नामित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी रमेश चंद एवं जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह को सौंपा। उन्होंने गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराए जाने की मांग की। ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी द्वय ने आश्वास्त किया कि अविलम्ब जाँच कराकर कार्यवाही की जाएगी और बिना मान्यता संचालित विद्यालयों की जाँच के लिए टीम का गठन किया जायेगा। जनपद के समस्त विकास खण्डों में अवैध और गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: स्कूलों के स्कॉलर रजिस्टर पूरी तरह से तैयार रखें जिला विद्यालय निरी...