सोनभद्र, जुलाई 24 -- Sonbhadra News: अनपरा। ऊर्जांचल ट्रक आनर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को ज़िलाधिकारी को खनिज परिवहन शुल्क वसुली को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गैर प्रांत से आ रहे कोयले से जिला पंचायत की वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा गया है कि साईिंडग पर आ रहा कोयला झारखण्ड से उत्खनित है तथा केवल पारगमन के लिये जिला खनिज परिवहन शुल्क वसूली नहीं किया जा सकता है। इस मौके पर ऊर्जांचल ट्रक आनर्स एसोसिएशन के पप्पू सिंह, सुशील तिवारी, ओम प्रकाश द्विवेदी, लालसा राम, पवन सिंह, गमगम सिंह, मिस्टर, सुमित गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, अमित गुप्ता, रवि रंजन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: कोयले पर अभिवहन शुल्क वसूली में विवाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...