सोनभद्र, सितम्बर 24 -- Sonbhadra News: विंढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षक और शिष्य के बीच का रिश्ता कितना गहरा हो सकता है, इसकी मार्मिक तस्वीर गुरुवार को विंढमगंज के कंपोजिट विद्यालय में देखने को मिली। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकमल यादव के स्थानांतरण की खबर मिलते ही बच्चे भावुक होकर रोने लगे। कुछ बच्चों ने स्कूल का मुख्य गेट बंद कर दिया और अपने प्रिय गुरुजी को जाने से रोकने की जिद पर अड़ गए। बच्चे रोते हुए कह रहे थे-सर, आप मत जाइए... हमें छोड़कर कहीं और मत जाइए। राजकमल यादव पिछले करीब 14 वर्षों से इसी विद्यालय में तैनात थे। सरल स्वभाव और बच्चों को पढ़ाने के सहज एवं रोचक अंदाज के कारण वह विद्यार्थियों के बीच खासे लोकप्रिय थे। यह भी पढ़ें- स्थानांतरित शिक्षकों को दी गयी भावपूर्ण विदाई विद्यालय में शिक्षा का स्तर बेहतर करने के साथ ही उन्होंने ब...