Sonbhadra News: गुरमा में तीन दिन से जलापूर्ति ठप, बढ़ी परेशानी
सोनभद्र, अक्टूबर 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। चुर्क-गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति ठप होने से नगरवासियों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। पानी की आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को दैनिक जरूरतें पूरी करने में परेशानी हो रही है। वहीं, बेमौसम बारिश के चलते पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित है। पानी और बिजली की दोहरी समस्या से नगरवासी परेशान हैं। नगरवासियों की तरफ से बताया कि लगातार जलापूर्ति बाधित रहने से पानी की व्यवस्था करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं बिजली कटौती के कारण रात में अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पाने से संचार व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। एक साथ पानी और बिजली की समस्या से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार बनी इस स्थिति को लेकर नगरवासियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.