सोनभद्र, नवम्बर 3 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल में 2 नवंबर सोमवार को विश्व गुणवत्ता माह पर हर कार्य में गुणवत्ता एवं सुरक्षा विषय पर आयोजित समारोह का कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) किशोर कुमार होता द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। किशोर कुमार होता ने गुणवत्ता शपथ दिलाई। "समग्र गुणवत्ता एवं सुरक्षा" संबंधी संदेश, विशेष रूप से तैयार रेडियो जिंगल तथा गुणवत्ता माह की समर्पित वेबसाइट का विमोचन भी किया गया। अपने संबोधन में श्री होता ने संगठन के प्रत्येक कार्य में गुणवत्ता के प्रति सजगता, सक्रिय सुरक्षा उपायों एवं निरंतर सुधार को समाहित करना जरूरी बताया। पूर्व कार्यकारी निदेशक एम.के. अस्थाना ने व्यक्तिगत जवाबदेही, व्यवस्थित सुधार तथा गुणवत्ता, सुरक्षा और संगठन के सतत विकास के अटूट संबंध को रेखांकित किया। युवाअभियंत...