Sonbhadra News: गिले शिकवे भुलाकर साथ रहने को राजी हुए दम्पति
सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 3.0 के तहत मध्यस्थता से पुराने गिले-शिकवे भुलाकर दम्पति एक साथ रहने को राजी हुए। अभियान के तहत चांदनी पत्नी मनोज सोनी निवासी ग्राम पनिकप खुर्द थाना रायपुर ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र में प्री-लिटिगेशन वाद दाखिल किया गया था। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के आदेश पर जिले में एक अगस्त से 31 दिसम्बर तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 3.0 संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित ऐसे मामलों, जिनमें आपसी सहमति से समाधान की प्रबल संभावना है, का मध्यस्थता के माध्यम से सरल एवं प्रभावी निस्तारण कराना है। इस अभियान के तहत चांदनी पत्नी मनोज सोनी निवासी ग्राम पनिकप खुर्द, थाना रायपुर सोनभद्र ने जिला विधिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.