सोनभद्र, अगस्त 18 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैराही गांव में मंगलवार सुबह मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर छत्तीसगढ़ से वाराणसी जा रही सब्जी लदी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से खूंटे से बंधी गाय पर पलट गई। इससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। गाय स्वामी दशरथ यादव ने बताया कि वह दूध बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक की लापरवाही की बात कही। घटना से पशुपालक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। यह भी पढ़ें- क्रूजर पशु से टकराकर पलटी, चालक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...