सोनभद्र, अगस्त 22 -- Sonbhadra News: दुद्धी। तहसीलदार न्यायालय दुद्धी में आरसीसीएमएस पोर्टल पर दर्ज वादों से संबंधित पत्रावलियों के गायब होने के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। मामले में सिविल कोर्ट दुद्धी के अधिवक्ता आशीष कुमार जायसवाल ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत तहसीलदार/जन सूचना अधिकारी से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सूचना मांगी है। आरटीआई आवेदन में बताया गया है कि तत्कालीन तहसीलदार के माध्यम से 28 जून 2024 को तत्कालीन पेशकार के स्थानांतरण के समय आरसीसीएमएस पोर्टल पर दर्ज कुल 1344 वादों से संबंधित पत्रावलियों का भौतिक मिलान कराया गया था। आवेदन के अनुसार, मिलान के दौरान करीब 683 पत्रावलियां गायब पाई गई थीं। इस संबंध में थाना दुद्धी में मुकदमा दर्ज कराए जाने का भी उल्लेख किया गया है। अधिवक्ता ने आरटीआई के माध्यम से आरसीसीएम...