Sonbhadra News: गाजे-बाजे के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय नगर में दुर्गा पूजा के बाद गुरुवार को मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का समारोहपूर्वक विसर्जन किया गया। घोरावल धर्मशाला परिसर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल से मां दुर्गा, भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाओं के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा घोरावल-राबर्ट्सगंज मार्ग, घोरावल-शिवद्वार मार्ग, मुख्य बाजार, चांदी वाले मोड़ और मुक्खा मोड़ होते हुए हरियहवा तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए देवी भक्तों ने उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। इससे पूर्व बुधवार की शाम नगर के अन्य दुर्गा पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का भी विसर्जन किया गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: जयकारों के बीच मां द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.