Sonbhadra News: गल्ले की दुकान से नकदी सहित हजारों रुपये की चोरी
सोनभद्र, सितम्बर 10 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव में बुधवार की रात चोरों ने गल्ला की दुकान से पांच हजार रुपये नकद सहित हजारों रुपये के गल्ला पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर दुकानदार को घटना की जानकारी हुई।घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव निवासी कृष्ण कुमार केसरी उर्फ मुन्नीलाल की घर के आगे ही गल्ला की दुकान है। बुधवार की रात वे प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर घर में सोने चले गए। सीढी के रास्ते छत से घर में घुसे चोरों ने पांच हजार रुपये नकद और पांच हजार से अधिक का गल्ला चोरी कर लिया। सुबह दुकानदार जब सो कर उठा तो सीढी के पास दरवाजा खुला देखा। अंदर जाकर देखा तो कमरे में बॉक्स में रखा 5000 नगद तथा गल्ला चोरी हो गया था। उन्होंने मामले की जानकारी घोरावल कोतवाली पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.